खबर लहरिया Blog Bihar Election Results 2025 LIVE : एनडीए (NDA) में BJP को 32, JDU को 22 और महागठबंधन (MGB) में RJD को 5 सीटों पर मिली जीत

Bihar Election Results 2025 LIVE : एनडीए (NDA) में BJP को 32, JDU को 22 और महागठबंधन (MGB) में RJD को 5 सीटों पर मिली जीत

 

एनडीए (NDA) में BJP को 23

आरजेडी (RJD) को 5 सीट पर मिली जीत

 

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर आगे 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार और इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 10,276 वोटों से आगे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार को पीछे छोड़ दिया है। 

जनता दल (यूनाइटेड) / JD(U) को 19 सीटों पर मिली जीत

चुनाव आयोग की ताजा गिनती के अनुसार दोपहर 5:50 बजे के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी / BJP को 92, जनता दल (यूनाइटेड) / JD (U) को 83 सीट, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 26 सीट, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशकित (राम विलास) पार्टी / Lok Janshakti Party (Ram Vilas) को 20 सीट, असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन या एआईएमआईएम को 6 सीट, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) / HAMS को 5 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिली हैं।

RJD पार्टी को जीत की अब भी उम्मीद

बिहार चुनाव में NDA 200 सीट पर आगे है और बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसे में महागठबंधन की सरकार बनने के कोई उम्मीद नहीं दिख रही, फिर भी राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के संसद मनोज झा को उम्मीद है कि ये अभी शुरुआत है, अंत में रुझान बदल सकता है। RJD सांसद मनोज झा ने कहा, “वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है… वोटों की गिनती बेहद धीमी है… यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है…”

एनडीए  ने किया बहुमत का आंकड़ा पार

एनडीए 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है जोकि 122 है। जबकि महागठबंधन काफ़ी पीछे है, सिर्फ़ 47 सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग की ताजा गिनती के अनुसार दोपहर 1:33 बजे के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी / BJP को 91, जनता दल (यूनाइटेड) / JD (U) को 82 सीट, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 25 सीट, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशकित (राम विलास) पार्टी / Lok Janshakti Party (Ram Vilas) को 21 सीट, असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन या एआईएमआईएम को 5 सीट, राजेश कुमार की कोंग्रस पार्टी / INC को 4 सीट और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) / HAMS को 5 सीटें और अन्य को 10 सीटें मिली हैं।

 

एनडीए (NDA) में सीट

आपको बता दें कि एनडीए में जेडीयू और भाजपा को 101-101 सीटें, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिलीं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिलीं।

एनडीए की बढ़त पर भाजपा समर्थकों ने मनाया जश्न

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार जिस तरह से आगे चल रही है उस से लगता है बिहार में फिर से सरकार बन सकती है। इसलिए पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना

तेज प्रताप यादव महुआ से पीछे

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव महुआ से पीछे चल रहे हैं। लालू प्रसाद ने राजद पार्टी से उन्हें बाहर कर दिया गया था।

Bihar elections 2025: लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को आरजेडी पार्टी से छः साल के लिए किया बाहर

 

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मैथली ठाकुर, अलीनगर सीट से आगे चल रही है। उन्होंने अपनी इस खुशी और चुनौतियों को शेयर किया।

उन्होंने कहा “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे कभी शक नहीं था कि नतीजे ऐसे होंगे। लोगों ने मुझे और मेरी पार्टी को जो प्यार दिया है, वह दिल को छू लेने वाला है। मैं आने वाले पाँच सालों तक लोगों के साथ खड़ी रहूँगी। मैं इसी धरती की बेटी हूँ और मैंने मतदाताओं को कभी सिर्फ़ मतदाता नहीं, बल्कि परिवार की तरह देखा है, और लोगों ने भी वैसा ही किया है। मैं अभी सिर्फ़ 25 साल की हूँ, लेकिन आने वाले दिनों में मैं खुद को साबित करूँगी।”

राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार और इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार फिलहाल वहां से 3,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग की ताजा गिनती के अनुसार सुबह 10.45 बजे के रुझानों में एनडीए 189 सीटों पर और महागठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें जनता दल (यूनाइटेड) / JD (U) को 83 सीट, भारतीय जनता पार्टी / BJP को 78 सीट,राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 33 सीट, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशकित (राम विलास) पार्टी / Lok Janshakti Party (Ram Vilas) को 22 सीट और ललन चौधरी की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) / CPI (ML) (L) को 7 सीट, राजेश कुमार की कोंग्रस पार्टी / INC को 6 सीट और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) / HAMS को 4 सीटें मिली है।

 

फोटो साभार : चुनाव आयोग

जन सुराज पार्टी को एक भी सीट नहीं

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज जिस जोश के साथ इस बार विधानसभा चुनाव में उतरी थी कहीं खोई सी नज़र आ रही है। फ़िलहाल जन सुराज पार्टी को अभी तक एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी के  उम्मीदवार इन सीटों पर आगे

तेजस्वी यादव – राघोपुर

लालगंज – शिवानी शुक्ला

मोतिहारी – देवा गुप्ता

बाजपट्टी – मुकेश कुमार यादव

तरैया – शैलेन्द्र प्रताप

इस्लामपुर-राकेश कुमार रौशन

दानापुर – रीत लाल रॉय

फतुहा – रामानंद यादव

बरहरा – अशोक कुमार सिंह

चकाई – सावित्री देवी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार इन सीटों पर आगे

अलीनगर – मैथिली ठाकुर

लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा

तारापुर – सम्राट चौधरी

नरकटियागंज-संजय कुमार पांडे

नौतन – नारायण प्रसाद

ढाका – पवन कुमार जायसवाल

बेनीपट्टी – विनोद नारायण झा

बक्सर – आनंद मिश्रा

अरवल – मनोज कुमार

गुरुआ – उपेन्द्र प्रसाद

जमुई – श्रेयसी सिंह

छपरा – छोटी कुमारी

अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे, छपरा से खेसारी लाल पीछे

इस बार पार्टियों ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर और भोजपुरी गायक को खेसारी लाल को भी उम्मीदवार के रूप में उतारा है। बिहार की छपरा से राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के खेसारी लाल इस सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि उनकी भाजपा प्रतिद्वंद्वी छोटी कुमारी उनसे 2,000 से अधिक मतों से आगे हैं।

लोक गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट पर आगे चल रही हैं। वे राजद के विनोद मिश्रा को पीछे छोड़ते हुए 8,000 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

बिहार में 243 विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को हुए दो चरणों के चुनावों में 67.13% मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार मतदान प्रतिशत ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही महिलाओं का प्रतिशत भी इस बार अधिक रहा।

भारत में चुनाव नतीजों में जाति बहुत निर्णायक भूमिका निभाती है।

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी LIVE चर्चा में ऐसे ही कई मुद्दों पर खबर लहरिया की मैनेजिंग एडिटर मीरा देवी और खबर लहरिया की न्यूज़ प्रोड्यूसर हिंदुजा वर्मा के साथ लाइव चर्चा हो रही है। हाल ही में हिंदुजा बिहार में चल रही चुनावी गतिविधियों को जानने के लिए बिहार दौरे पर गई थीं। इस लाइव चर्चा में हिंदुजा ने बिहार के विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल, लोगों की राय, लोगों की पसंदीदा पार्टी और लोगों के पसंदीदा उम्मीदवार के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

हिंदुजा ने बताया कि अब तक बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल थी, उनके पास 75 सीटें थी। इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी थी और तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जेडीयू थी। लेकिन इस बार बदलाव ये हुआ कि ठीक चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रोजगार योजना का पैसा महिलाओं के उनके खातों में मिला और कई ने दुकान भी खोल ली। इसका असर चुनाव परिणामों पर साफ़ दिख रहा है।

उन्होंने आगे बताया इस बार महिलाओं का प्रतिशत भी काफी रहा। उन्हें अधिकतर महिलाओं ने अपनी पसंद नीतीश को बताया था।

हिंदुजा ने पसमांदा मुसलमानों के बारे में भी चर्चा की। हिंदुजा ने कहा कि

“पसमांदा मुसलमानों का वोट अली अनवर जी ने बताया कि जेडीयू की तरफ रहा है। ज्यादार लोग बीजेपी के खिलाफ ही रहते हैं क्योंकि ये जो बुलडोज़र वाला एक्शन है या फिर मॉब लिंचिंग है इसका ज़्यदातर असर पसमांदा मुसलमानों पर पड़ता है।”

पूरी चर्चा नीचे दिये लिंक पर सुने 🔊

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *