बिहार विधानसभा चुनाव के जितने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार ने आज गुरुवार 20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया था।
इससे एक दिन पहले नीतीश कुमार ने बुधवार 19 नवंबर को एनडीए का नेता चुने जाने के बाद बिहार में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
बिहार चुनाव 2025 में जदयू और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 243 विधानसभा सीटों में से 202 सीटें जीतकर बिहार में फिर से सरकार बना ली। इसके साथ ही भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं जनता दल (यूनाइटेड) ने 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं।
बिहार मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण में शामिल नेता
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान तथा कम से कम सात राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक रिकॉर्ड बनाया है। उनके साथ, भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने पटना के गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा, जदयू, रालोसपा (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) / HAMS के विधायकों ने भी नई बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा को 14, जदयू को 9, लोजपा (रामविलास) को 2 और हम व रालोद को 1-1 मंत्री पद मिला है।
बिहार के कैबिनेट मंत्री 2025 की सूची में तीन महिलाओं का नाम भी शामिल है।
श्रेयसी सिंह
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पुरुष-प्रधान राजनीतिक परिदृश्य में श्रेयसी सिंह राजनीति में आने से पहले, भारत की सबसे कुशल राइफल निशानेबाजों में से एक थीं और डबल ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली बिहार की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की डबल ट्रैप श्रेणी में हासिल किया था।
29 अगस्त, 1991 को दिल्ली में जन्मी श्रेयसी सिंह एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनकी माँ पुतुल कुमारी सांसद थीं और उनके पिता दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री थे।
रमा निषाद
रमा निषाद बिहार की सबसे प्रमुख महिला राजनीतिक हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ और हाल ही में कुछ असफलताएँ भी प्राप्त की। पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी, वह औराई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले की औराई विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी के भोगेंद्र सहनी को 57,206 मतों से आसानी से हरा दिया । उन्हें एक लाख से ज़्यादा वोट मिले। इस ज़बरदस्त जीत के चलते उन्हें कैबिनेट में जगह मिली।
लेशी सिंह
लेशी सिंह छह बार विधायक विधायक रह चुकी हैं रहीं। वह पूर्णिया ज़िले के धमदाहा निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यू) का प्रतिनिधित्व करती हैं।
3 मार्च 2000
24 नवंबर 2005
26 नवंबर 2010
22 फरवरी 2015
20 नवंबर 2015
27 जुलाई 2017
10 नवंबर 2020
10 अगस्त 2022
28 जनवरी 2024
20 नवंबर 2025
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

