खबर लहरिया Blog सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार और मुंबई पुलिस आमने सामने

सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार और मुंबई पुलिस आमने सामने

सुशांत सिंह राजपूत की आत्म हत्या केस में रोज नए मोड़ आते जा रहे है। अब इस में बिहार और मुंबई पुलिस आमने सामने आ गई है। मामला बिहार के आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटीन करने का है ।  विनय तिवारी 2 जुलाई को ही सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे थे।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने  2 जुलाई की देर रात को ट्विट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विट किया कि आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी  बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर आज पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने उन्हें जबरदस्ती क्वारंटाइन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में आवास प्रदान नहीं किया गया था जिसके बाद वह गोरेगांव (मुंबई) के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा है कि, “लगता है, #BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं।
सुशांत सिंह मृत्यू कांड की जाँच करने आए IPS अफसर तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटीन  कर दिया।जाँच कैसे होगी ?
मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें।तिवारी को रिलीज कराएँ और जाँच में मदद करें वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।”

हिन्दुस्तान खबर के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच को मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस टीम को सहयोग नहीं दे रही है। यही वजह है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को भी मुंबई भेजा गया है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही पटना पुलिस को अब तक कई अहम सुराग मिले हैं। अब तक दर्ज किए लोगों के बयान से एसआईटी को यह पता चला है कि 9 से 13 जून के बीच सुशांत सिंह के मोबाइल में 14 सिम बदले गए थे। सुशांत के घर में हुई पार्टी के बाद 14 जून को सुशांत की मौत हो गई। ऐसे में एसआईटी उन कड़ियों को ढूंढ़ने में जुटी है, जिन हकीकतों पर शुरू से मुंबई पुलिस पर्दा डाल रही है।