खबर लहरिया Blog दिल्ली के एक घर पर चली कई गोलियां, ज़िंदा कारतूस भी बरामद

दिल्ली के एक घर पर चली कई गोलियां, ज़िंदा कारतूस भी बरामद

पुलिस के अनुसार, जिनके घर पर गोलियां की फायरिंग हुई उनका नाम हसीनद्दीन सिद्दीकी हैं। हालांकि, मामले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

bhajanpura, many Bullets fired at a house in Delhi, live cartridges also recovered

                                                        फोटो -DCPNEastDelhi 

दिल्ली के भजनपुरा, यमुना विहार इलाके के एक घर पर कई गोलियां चलाई गईं। घटना कल रात 15 फरवरी की है। घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस ने कहा, “कई राउंड गोलियां चलाई गईं, कोई घायल नहीं हुआ। घटनास्थल से कई खाली खोल और 7.65 मिमी का एक जिंदा राउंड बरामद किया गया। शिकायत दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।”

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार सी-10/132 में रात करीब 11:16 बजे दो अज्ञात युवकों ने घर के बहार कई बार गोलियां चलायी थी। इसका जानकारी एएनआई ने सोशल मीडिया X पर दी। इस वीडियो में घर के बाहर शीशे के टुकड़े गली में बिखरे दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – हमीरपुर: सेक्स के नाम पर पति द्वारा की गई क्रूरता को “मैरिटल रेप” और “हत्या” क्यों नहीं कहा जा रहा?

शिकायतकर्ता का बयान और जानकारी

जिनके घर पर गोलियां की फायरिंग हुई उनका नाम हसीनद्दीन सिद्दीकी हैं। उनकी उम्र 52 साल है। वह करोल बाग में गली टैंक रोड पर एक कपड़े की दुकान के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि दो लड़के स्कूटर पर आए और यमुना विहार में उनके घर के बाहर कई बार फायरिंग की।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke