रामचंद्र प्रसाद सिंह कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे। उन्होंने पहले इनकम टैक्स विभाग (IRS) जॉइन किया और ट्रेनिंग पूरी की। 1984 में आईएएस में चयन होने के बाद उन्होंने आईआरएस से इस्तीफा दे दिया और उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला।
लेखन – हिंदुजा
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह रविवार को जन सुराज में शामिल हो गए। उन्होंने 2023 में जेडीयू से नाता तोड़ लिया था, जिसकी सदस्यता से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।
रामचंद्र प्रसाद सिंह ने अपनी पार्टी प्रशांत किशोर की जन सुराज से जोड़ी
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह18 मई को बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। सिर्फ वे ही नहीं, बल्कि अपनी पार्टी ‘आप सबकी आवाज’ को भी जन सुराज में मिलाने की घोषणा की। उन्होंने यह पार्टी 2024 में दिवाली के आसपास बनाई थी। सिंह रविवार को प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराज में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने कहा, “बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए हम दोनों मिलकर काम करेंगे।”
रामचंद्र प्रसाद सिंह का राजनीतिक सफर
रामचंद्र प्रसाद सिंह कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे। उन्होंने पहले इनकम टैक्स विभाग (IRS) जॉइन किया और ट्रेनिंग पूरी की। 1984 में आईएएस में चयन होने के बाद उन्होंने आईआरएस से इस्तीफा दे दिया और उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में कई अहम पदों पर काम किया है। केंद्रीय में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात नीतीश कुमार से हुई और वे 7 साल तक उनके निजी सचिव रहे। 2005 में जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो सिंह उनके प्रमुख सचिव बने। 2010 में उन्होंने अपनी इच्छा से समय से पहले सेवा निवृत्ति ली और जेडीयू में शामिल होकर राजनीतिक पारी शुरू की। वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके। और जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
नीतीश कुमार से दूरी की वजह?
2021 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में रामचंद्र प्रसाद सिंह को शामिल किया गया, जो नीतीश कुमार को पसंद नहीं आया। इसके बाद, 2023 में सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।
सिंह की पार्टी ‘आप सबकी आवाज’
2024 में दिवाली के आसपास अपनी पार्टी का ऐलान करते हुए सिंह ने दावा किया था कि उनके पास 140 उम्मीदवार हैं, जो 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेंगे। अब उन्होंने अपनी पार्टी को जन सुराज में शामिल कर दिया है।
जेडीयू की प्रतिक्रिया
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने रामचंद्र प्रसाद सिंह और प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा, “जिसे नीतीश कुमार ने राज्यसभा में भेजा, वो आज उन्हीं की थाली में छेद कर रहा है।” उन्होंने दोनों को “विषैले कीटाणु” बताते हुए कहा कि “नीतीश कुमार के साथ विश्वासघात करके अब ये दोनों कीटाणु एक हो गए हैं।”
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke’