खबर लहरिया ताजा खबरें सड़क पर लगा संकट, 1987 में पास हुई पर अब तक नहीं हुई पूरी , जिला बांदा|

सड़क पर लगा संकट, 1987 में पास हुई पर अब तक नहीं हुई पूरी , जिला बांदा|

सड़क पर लगा संकट, 1987 में पास हुई पर अब तक नहीं हुई पूरी |  जिला बांदा पहाड. पुर से नदवारा माइनर कि लगभग साढे तीन किलो मीटर सडक में मई के महीने से काम चल रहा है| ये सडक बुन्देलखण्ड प्रधिकरण निधि से बन रही है| इसके ठेकेदार सुरेश चंद्र गुप्ता हैं| लोगों का कहना है कि वह रिसौरा के मजरा बिन्दा के पुरवा में रहते है | उस पुरवा का तीन सौ वोटर है और उनके आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है| अगर कोई बीमार होता है तो एक कोस कंधा में लाद कर या चारपाई में चार लोग लेकर जाते थे क्योंकि गांव तक साधन ही नहीं जाता कई बार तो महिलाओ के रास्ते में ही बच्चे हो गये है| इतना ही नहीं चाहे आज कि आई बहु हो पर इस रास्ते से बरसात में बिना कांछ लगाए नहीं निकल सकती| इस तरह कि परेशानी है सन 1987 में ये सडक पास हुई थी तब भी पड़तो ने बनने से रोक लगा दी थी| अब बहुत मुश्किल के बाद फिर से काम चालू हुआ है तो फिर अपने खेतों की मिट्टी नहीं दे रहे और काम बंद कर दिया है|