उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के ग्राम पंचायत दोहतरा और भवानीपुर में पिछले एक साल से बंदरों का आतंक लोगों की ज़िंदगी नरक बना चुका है। बंदर आए दिन ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं, लोगों को छत से नीचे गिरा रहे हैं, कपड़े फाड़ रहे हैं और बच्चों तक को काट रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग, तहसील और जिलाधिकारी से शिकायत की। कुछ बंदर पकड़े गए लेकिन बाद में फिर छोड़ दिए गए। अब हालात यह हैं कि छत पर रखा अनाज, कपड़े और घरेलू सामान कुछ भी सुरक्षित नहीं। पैलानी वन विभाग के अधिकारी राजकुमार का कहना है कि अब बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है। वहीं ग्राम प्रधान बाबूराम का दावा है कि उन्हें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन अब शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’