बांदा जिले के खुरहड़ पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गई और उस पर सवार महिला व उसका भतीजा सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि महिला अपने भतीजे के साथ दूसरे भतीजे को देखने जा रही थी। मृतका तीन बेटियों की मां थीं, जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। पति के लिए वह जीवन संगिनी थीं, जिनके चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला एक्सीडेंट का है, फिलहाल परिजनों की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें –
यूपी में तेज़ी से क्यों बढ़ रहे एक्सीडेंट के मामले। जासूस या जर्नलिस्ट
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’