खबर लहरिया ताजा खबरें बाँदा : केन नदी में नहाते समय डूबने से गयी 14 वर्षीय लड़की की जान

बाँदा : केन नदी में नहाते समय डूबने से गयी 14 वर्षीय लड़की की जान

बाँदा : केन नदी में नहाने गयी 14 वर्षीय नाबालिग की आज डूबने से मौत हो गयी। मामला जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलाँ का है। जब स्थानीय लोगों ने लड़की को डूबते हुए देखा तो वह उसे बचाने के लिए जल्दी से नदी में कूदे लेकिन नदी का बहाव तेज़ होने की वजह से वह उसे बचा नहीं पाए।

घटना की सूचना लड़की के परिवार व पैलानी थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति तथा खप्टिहा कलाँ चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी को दी गयी। पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से लड़की की फिर से खोज की गयी।

ये भी देखें – बाँदा : बाढ़ के समय सरकार चुप, अब केन नदी के पास स्ट्रीट लाइट लगा मना रही खुशियां

पैलानी थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने खबर लहरिया को बताया कि दो लड़कियां सुबह केन नदी में नहाने गयी थी। एक लड़की का पैर फिसल जाने के बाद वह गहरे पानी में फिर गयी और उसकी मौत हो गयी। मामले की जानकारी पाते ही वह मौके पर पहुंचे। तलाश करने के 5 घंटे बाद लड़की के शरीर को बरामद किया गया। पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिवार को मुआवज़ा दिया जाएगा।

ये भी देखें –

बांदा : केन और चंद्रावल नदी के मिलने से बना बाढ़ का खतरा