खबर लहरिया Hindi बांदा: बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की मौत?

बांदा: बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की मौत?

बांदा जिले के सेमरा गांव में एक किसान की मौत ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार 25 जून सुबह करीब साढ़े सात बजे 51 वर्षीय जय सिंह अपने खेत और ट्यूबवेल की ओर गए थे। खेत के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर जमीन पर पड़ा था। बताया जा रहा है कि किसान की नजर उस टूटे हुए तार पर नहीं पड़ी और जैसे ही वे ट्यूबवेल के पास पहुंचे, करंट की चपेट में आ गए। परिवार और गांव के लोग किसी तरह उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी देखें – 

लटक रहे बिजली के तारों से हादसे का डर, ग्रामीण पहुंचे जिलाधिकारी के पास | Banda News

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke