खबर लहरिया Hindi Banda Bambiya Land Case: क्या हर फरियाद पर मिलेगा न्याय?

Banda Bambiya Land Case: क्या हर फरियाद पर मिलेगा न्याय?

बांदा जिले के तिंदवारी ब्लॉक स्थित बम्बिया गांव में पिछले दो वर्षों से चला आ रहा जमीनी विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। 14 फरवरी को थाना दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे सुग्रीव ने प्रशासन से जांच की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने चार बिस्वा जमीन श्रीराम से खरीदी थी, जिस पर घर का निर्माण चल रहा था। निर्माण के दौरान दीवार गिरा दी गई, जिससे उन्हें चोट आई और करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ। थाना दिवस में जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल और कानूनगो को तत्काल जांच के आदेश दिए। 👉 बड़ा सवाल यह है कि अगर DM संज्ञान न लेतीं, तो क्या कार्रवाई होती? 👉 क्या थाना दिवस और तहसील दिवस सिर्फ कुछ मामलों में ही असरदार बनकर रह गए हैं?

ये भी देखें – 

बांदा: ज़मीनी विवाद का फैसला आने से पहले दूसरे व्यक्ति ने किया ज़मीन पर कब्ज़ा 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke