बांदा जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 वर्षीय मासूम आयुष की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी गांव के अंदर तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक सवार ने बच्चे के ऊपर दोबारा बाइक चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार बच्चे को अस्पताल ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना 15 मार्च सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि 16 मार्च को थाने पहुंचने पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई और बाइक चालक का नाम लाने को कहा गया। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। अब परिवार न्याय की मांग कर रहा है और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दे रहा है।
ये भी देखें –
UP Ayodhya: होली की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’