खबर लहरिया अयोध्या अयोध्या में ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट: चमकदार टाउनशिप के पीछे किसानों की बर्बादी? | Ground Report

अयोध्या में ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट: चमकदार टाउनशिप के पीछे किसानों की बर्बादी? | Ground Report

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे, मांझा घाट क्षेत्र के पास, ‘दि हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ द्वारा विकसित की जा रही 51 एकड़ की प्रीमियम इंटीग्रेटेड टाउनशिप ‘द सरयू’ एक तरफ लक्ज़री विला, सर्विस अपार्टमेंट और पैलेस होटल का सपना दिखा रही है, तो दूसरी तरफ करीब 100 किसान बीते 6 महीने से परेशान हैं। ग्राउंड रिपोर्ट में किसानों का आरोप है कि उनकी खेती की ज़मीन बेहद कम मुआवज़े में ली जा रही है, सवाल करने पर मुआवज़ा रोकने की धमकी दी जाती है। मांझी और यादव समुदाय के लोग कहते हैं कि वे पिछड़ा वर्ग होने की वजह से दबाव में हैं।