अयोध्या के हनुमान कुंड वार्ड 43 की महिलाओं का कहना है कि उन्हें करीब छह महीने से विधवा पेंशन नहीं मिली है। पेंशन के लिए उन्हें बार-बार बैंक और पेंशन कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि आने-जाने में हर बार 100-200 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने बताया कि फिलहाल बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान रुका है। बजट मिलते ही पेंशन खातों में भेज दी जाएगी।
ये भी देखें –
UP Ayodhya: विधवा पेंशन न मिलने से दर‑दर भटक रही हैं महिलाएं
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’