खबर लहरिया Hindi Ayodhya News: 16 साल से घरेलू हिंसा का आरोप, महिला बोली- (अब थक चुकी हूं)

Ayodhya News: 16 साल से घरेलू हिंसा का आरोप, महिला बोली- (अब थक चुकी हूं)

अयोध्या के मया ब्लॉक के गौहनियां गांव की सुषमा चौहान ने अपने पति पर पिछले 16 साल से शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी मां और बच्चों के साथ भी मारपीट की जाती है। सुषमा के मुताबिक 13 सितंबर 2026 की रात भी पति शराब के नशे में घर आया और मारपीट के साथ जेवर और पैसे ले गया। 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस उसे पकड़कर ले गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। महिला का कहना है कि 14 सितंबर को कोतवाली में शिकायत देने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हल्का दरोगा से कराई जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें – 

चित्रकूट: घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिला, पुलिस ने कराया समझौता

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *