खबर लहरिया चुनाव विशेष अयोध्या : चुनाव को लेकर जानिये महिलाओं की राय

अयोध्या : चुनाव को लेकर जानिये महिलाओं की राय

यूपी में विधानसभा चुनाव फरवरी से शुरू हैं। पार्टियां वोट बटोरने के लिए मतदाताओं से मिल रही हैं। यूपी में विधानसभा का चुनाव 7 चरणों में होगा। यूपी के सबसे फेमस जिले अयोध्या और अंबेडकर नगर में पांचवा चरण 27 फरवरी को होगा। चलिए आज हम आपको अंबेडकर नगर जिले के खड़कपुर गांव की रहने वाली महिलाओं मिलवाते हैं और जानते हैं कि उनका क्या मुद्दा है और वह क्या सोचती हैं?

ये भी देखें – “नेता ऐसा हो, जो करे गाँव का विकास” – महिला | UP Elections 2022

चुनाव को लेकर जब खबर लहरिया ने खरकपुर की महिलाओं से बात की तो उन्होंने कहा, ‘ये सरकार सिर्फ महंगाई और बेरोज़गारी बढ़ाई है। जब से आई है चैन से रहने नहीं दी है। तेल महंगा हो गया है। जानवर पूरे के पूरे खेत साफ़ कर दे रहे हैं। अबकी बार हम उसी सरकार को लाएंगे जो हमारे गांव का, हमारे क्षेत्र का विकास करें और अन्ना जानवर से हम लोगों को मुक्ति दिलाए।’

महिलाओं ने आगे कहा,’ राशन देने से क्या हम लोग खा सकते हैं बिना नमक तेल के। उसके साथ सब्ज़ी भी लगती है, मसाले भी लगते हैं। मंदिर से हमें रोज़ी-रोटी नहीं मिलेगी। हमें विकास चाहिए। 3 साल से बच्चों की पढ़ाई एकदम चौपट करा दिए हैं। रैली में तो कोरोना नहीं जाता तो बच्चों की स्कूल में कैसे चला जाता है? बच्चों का घर पर रहकर एकदम पढ़ाई में उनका कैरियर खत्म होता जा रहा है। ऐसी सरकार से क्या फायदा जो कभी आती नहीं हमारे यहां। जो विधायक हैं कभी गांव में नहीं आते कि चलो कभी देख लें। हमारा मुद्दा है, जो हमारे क्षेत्र का विकास करें, जो अन्ना जानवर से छुटकारा दिलाये, उसी को हम इस बार विधायक और मुख्यमंत्री बनाएंगे।’

ये भी देखें – चित्रकूट: गांव में कमजोर है ऑनलाइन प्रचार -ग्रामीण | UP Elections 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)