खबर लहरिया ताजा खबरें कोरोना वायरस से बचें घर में ही मनोरंजन करें

कोरोना वायरस से बचें घर में ही मनोरंजन करें

कोरोना वायरस से बचे लोग अपने अपने घरो में रहे है और मनोरंजन करें

जैसा की हम सभी जानते है की कोरोना वायरस एक माहामारी का रूप धारण कर चुका है| जिसमे हमारे देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेद्र मोदी ने पुरे  देश को 21 दिन के लिए लॉक डाउन की घोषणा कर दी है और इसको देखते हुए अलग-अलग राज्य में नियमो का लोग पालन भी करते नजर आ रहे हैं, इसमें ये बताया गया है की ये वायरस बहुत ही खतरनाक है जिससे बचने के लिए लोगों को अपने,अपने घरों में रहने के लिए बोला गया है ये सरकार ने शक्त कदम उठाया है और इसमें लोगों को बोला गया है की इस नियम का पालन करना बहुत ही आवश्यक है|


इस समय कोरोना वायरस के करण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे तो अंदर किस किस तरह के मनोरंजन कर रहे हैं|सभी लोग अलग अलग तरह से कर रहे है मनोरंजन चाहे वो घर में गाना बजाना टिक टाक पर भी विडियो बना रहे है 

पन्ना जिले के तहसील अजयगढ़ में लोग अपने टाइम पास के लिए   किस तरह से टाइम निकाल रहे हैं कुछ लोग पपजी भी खेलते नजर आये है  और आज कल तो जैसे कि मोबाइल ही लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बन गया है|

चाहे वो बड़े बूढ़े हो या बच्चे  सभी लोगों को इसी के साथ अपने घरों में मनोरंजन कर रहे हैं अलग-अलग तरह से जैसे कोई डांस कर रहा है गाना बजाना कर रहा है छोटे बच्चे लूडो खेल रहे है क्योंकि बाहर तो जा नहीं सकते और कोरोना वायरस पर गीत भी बना रहे है और लोग गाते हैं|हारमोनिया, ढोलक, मंजीरा इन सभी का प्रयोग करके लोग घर पर अपना मनोरंजन कर रहे है|

साथ ही समय निकाल रहे हैं कुछ बच्चे अपने घर में ही खेलते नजर आये और मनोरंजन कर रहे हैं|