चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा जो 23 और 29 अप्रैल को होगा।
वहीं तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को कराई जाएगी। इसके अलावा केरलम (केरल) असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि इन सभी राज्यों और पुडुचेरी में डाले गए वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
#ECI announced the schedule for the 2026 General Elections to the Legislative Assemblies of Assam, Kerala, Puducherry, Tamil Nadu and West Bengal at a press conference held in Vigyan Bhawan, New Delhi. pic.twitter.com/9wLzsU5HSF
— Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
6 राज्यों के 8 विधानसभा सीटों पर भी होंगे उपचुनाव, घोषणा
चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों की खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की भी घोषणा की है। गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और नागालैंड की कुल आठ सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इनमें गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि महाराष्ट्र और गुजरात की तीन सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। इन उपचुनावों में महाराष्ट्र की बारामती सीट भी शामिल है जहां से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार विधायक रह चुके हैं।
Announcement of Schedule for #WestBengalElections2026
Number of ACs: 294#Phase1
🗓️Date of Poll: 23-04-2026#Phase2
🗓️Date of Poll: 29-04-2026🗓️Date of Counting: 4-05-2026#ECI #WestBengalAssemblyElections@CEOWestBengal pic.twitter.com/UV8WaTvNvu
— Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
किन राज्यों में कब होगा मतदान
इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान अलग-अलग तारीखों पर होगा जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
असम
असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य की विधानसभा में 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है। फिलहाल यहां हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है।
केरल
केरलम (केरल) की 140 विधानसभा सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को ही वोटिंग कराई जाएगी। यहां बहुमत का आंकड़ा 71 सीटें है। राज्य में वर्तमान में पिनराई विजयन के नेतृत्व में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की सरकार है।
पुडुचेरी
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को मतदान होगा। यहां बहुमत के लिए 16 सीटें जरूरी हैं। इस समय यहां एन. रंगास्वामी के नेतृत्व में AINRC-BJP गठबंधन की सरकार है।
तमिलनाडु
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। राज्य में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। फिलहाल यहां एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके की सरकार है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं और यहां मतदान दो चरणों में होगा।
– 23 अप्रैल – 152 सीटों पर मतदान
– 29 अप्रैल – 142 सीटों पर मतदान
राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का आंकड़ा जरूरी है। फिलहाल यहां ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है।
हर दो घंटे में अपलोड होगा मतदान प्रतिशत
चुनाव आयोग के मुताबिक पांच राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में लगभग 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान के लिए चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जहां लगभग 25 लाख चुनाव कर्मी तैनात रहेंगे।
आयोग ने बताया कि असम,केरलम (केरल), पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक मतदान केंद्र पर औसतन 750 से 900 मतदाता होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बेहतर काम करने के लिए बीएलओ की सराहना भी की। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के दिन हर मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी अपलोड करेंगे जबकि मतदान खत्म होते ही अंतिम आंकड़े भी जारी कर दिए जाएंगे।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
