खबर लहरिया Blog Asia Cup 2023: जानें टीमें, शेड्यूल व कहां देख सकते हैं मुफ्त में मैच

Asia Cup 2023: जानें टीमें, शेड्यूल व कहां देख सकते हैं मुफ्त में मैच

एशिया कप 2023 का अगला मैच पाकिस्तान व भारत के बीच 2 सितंबर को खेला जाना है, जिसका हमेशा ही लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

Asia Cup 2023: Know teams, schedule and where to watch matches for free

                                                                          एशिया कप 2023 की ट्रॉफी की सांकेतिक फोटो

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की शुरुआत 30 अगस्त से हो चुकी है व अभी तक दो मैच भी खेले जा चुके हैं। अगला मैच पाकिस्तान व भारत के बीच 2 सितंबर को खेला जाना है, जिसका हमेशा ही लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान व नेपाल के बीच खेला गया जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली। वहीं 31 अगस्त को श्रीलंका व बांग्लादेश के बीच एशिया कप का दूसरा मैच हुआ जिसमें श्रीलंका ने बांग्लादेश को बुरी तरह से मात दी। इन मैचों के बाद पाकिस्तान ग्रुप-ए में पहले स्थान पर है तो वहीं श्रीलंका में ग्रुप-बी में सबसे आगे है।

बता दें, इस बार का एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाना है। यह टूर्नामेंट 50 ओवरों का ओडीआई मैच होगा जोकि अंतरराष्ट्रीय मानक स्थानों पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दो ग्रुप होंगे। हर ग्रुप से दो टीमें सुपर फोर स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद सुपर फोर स्टेज की सबसे श्रेष्ठ टीमें फाइनल में आमने सामने खेलेंगी।

ये भी देखें – बचपन के खेल और मनोरंजन की झलक

ग्रुप ए व ग्रुप बी की टीम

Asia Cup 2023: Know teams, schedule and where to watch matches for free

                                                       ग्रुप ए व ग्रुप भी की टीमों को दर्शाती फोटो

टूर्नामेंट में छह टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है। ग्रुप ए में पाकिस्तान, भारत और नेपाल शामिल है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

एशिया कप 2023 शेड्यूल

2 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (कैंडी, श्रीलंका)
3 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (लाहौर, पाकिस्तान)
4 सितंबर : भारत बनाम नेपाल (कैंडी, श्रीलंका)
5 सितंबर : अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (लाहौर, पाकिस्तान)

सुपर 4 टीमें

6 सितंबर : A1 बनाम B2 (लाहौर, पाकिस्तान)
9 सितंबर : B1 बनाम B2 (कोलंबो, श्रीलंका)
10 सितंबर: A1 बनाम A2 (कोलंबो, श्रीलंका)
12 सितंबर: A2 बनाम B1 (कोलंबो, श्रीलंका)
14 सितंबर : A1 बनाम B1 (कोलंबो, श्रीलंका)
15 सितंबर : A2 बनाम B2 (कोलंबो, श्रीलंका)
17 सितंबर : फाइनल (कोलंबो, श्रीलंका)

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन (बैकअप)।

यहां फ्री में देख सकते हैं मैच

एशिया कप के सभी मैच डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) मोबाइल ऐप पर फ्री में उपलब्ध होंगे। यह जान लीजिये कि मैच का मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑफर सिर्फ मोबाइल इस्तेमाल कर रहे दर्शकों के लिए है। अगर आप बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच देखना चाहते हैं तो आपके पास सदस्य्ता होना ज़रूरी है।

भारत सात बार एशिया कप चैम्पियन रहा है और इस बार भी सभी भारतियों को भारतीय क्रिकेट टीम से एशिया कप को घर लाने की उम्मीद है। सभी मैच बहुत ही दमदार तरीके से खेले जा रहे हैं। यह हमेशा कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है तो देखते हैं कि इस बार एशिया कप किसके नाम होता है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke