खबर लहरिया चुनाव विशेष बांदा: असदुद्दीन ओवैसी और बाबू सिंह कुशवाहा ने जनसभा को किया संबोधित | UP Elections 2022

बांदा: असदुद्दीन ओवैसी और बाबू सिंह कुशवाहा ने जनसभा को किया संबोधित | UP Elections 2022

बांदा जिला की सुरक्षित सीट नरैनी विधानसभा में आज शनिवार 19 फरवरी को लगभग 12 बजे नरैनी के करतल रोड में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा एवं जन अधिकार पार्टी की चुनावी जनसभा थी, जिसको संबोधित करने के लिए जन अधिकार पार्टी के बाबू सिंह कुशवाहा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आए हुए थे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर शिकंजा कसते हुए कई तरह के वादे किए और कहा कि कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह लोगों को रोजगार देंगे, राइस मिलर खुलवाएंगे जो फिलहाल बंद पड़ी हैं। उन्होंने और भी कई तरह के वादे किए जिसको सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा थी और पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क थी।

ये भी देखें : सेक्सवर्करों की समस्याएं क्यों नहीं बनती चुनावी मुद्दे? | UP Elections 2022

जान सभा में शामिल लोगों ने बताया कि वह अपने नेता का भरपूर सहयोग करेंगे क्योंकि वह उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं और अगर जन अधिकार पार्टी जीती तो जो वादे उन्होंने यहां पर आज किए हैं, वह ज़रूर पूरे करेंगे यह उनको विश्वास है इसलिए वह भरपूर समर्थन करेंगे।

ये भी देखें : वाराणसी: बुनकरों का रोज़गार विलुप्त होने की कगार पर! | UP Elections 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)