खबर लहरिया अयोध्या अयोध्या के सहावा गांव में बच्चों को नहीं नसीब हुआ एंटी रेबीज का इंजेक्शन

अयोध्या के सहावा गांव में बच्चों को नहीं नसीब हुआ एंटी रेबीज का इंजेक्शन

22 फरवरी 2019, जिला अयोध्या, hindi news

अयोध्या जिले के ब्लॉक बीकापुर के गॉंव सहावा में अंशु और अंशिका नाम के दो बच्चों को 26 जनवरी को कुत्ते ने काट लिया था। लेकिन बीकापुर सीएचसी और अयोध्या जिला अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगने के कारण बच्चों की तबियत 15 फरवरी को खराब हो गई थी।