खबर लहरिया चुनाव विशेष विकास और महिलाओं के हित में काम करुँगी, प्रत्याशी अंजली श्रीवास्तव | UP Nikay Chunav 2023

विकास और महिलाओं के हित में काम करुँगी, प्रत्याशी अंजली श्रीवास्तव | UP Nikay Chunav 2023

जिला अयोध्या, नानकपुरा वार्ड-58 की रहने वाली अंजली श्रीवास्तव इस बार नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर खड़ी हुई हैं। अंजली श्रीवास्तव पेशे से वकील हैं और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह समाजवादी पार्टी से चुनाव के मैदान में उतरी है। अंजली का कहना है कि वह सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते सर्वप्रथम अपने मोहल्ले का विकास और महिलाओं के हित में काम करेंगी और अगर इन्हे जनता चुनती है तो वह उसके विश्वास पर खरा उतरेंगी।

ये भी देखें – बाँदा : चुनावी मैदान में उतरी किन्नर शर्मीली बाई | UP Nikay Chunav 2023

यहाँ की आबादी लगभग 4000 हैं और अंजली यहाँ की जनता के लिए सबसे पहले नाली, बिजली, और पानी की सुचारु रूप से व्यवस्था करना चाहेंगी और धसी हुई नालीयों का नवीनीकरण भी करवाना चाहेंगी।

उनका कहना है कि पिछले जितने भी पार्षद यहाँ पार आये उन्होंने यहाँ की जनता के लिए कुछ नहीं किया और मैं दावा करती हूँ कि अगर मैं चुनाव जीतती हूँ तो 90 दिनों के अंदर आप यहाँ पर काफी बदलाव देखेंगी।

उन्होंने कहा कि अगर जानता उन्हें पार्षद के तौर पर चुनती हैं तो वह महिलाओं के लिए खास तौर पर काम करना छाएंगी और विकास को लेकर भी यहाँ कई बदलाव करना चाहेंगी।

ये भी देखें – वाराणसी : मांझी समुदाय का रोज़गार (employment) है खतरे में – बसपा प्रत्याशी | UP Nikay Chunav 2023

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke