उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका होने से 4 महिलाओं की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका होने से 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 6 मजूदर गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना आज सोमवार 16 जून 2025 को दोपहर में घटी। मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है। मर्तकों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।
यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी की है। पटाखा फैक्ट्री में काम करते वक्त अचानक धमाका हो गया और फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई। हालाँकि अभी कारण का पता नहीं चला है। धमाके की आवाज से आस पास के लोग डर गए। घटनास्थल पर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं घटना की छानबीन कर रहे हैं।
अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में 4 महिलाओं की मौत
मनी कंट्रोल की 16 जून 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, अमरोहा पुलिस ने बताया कि, “आज दिनांक 16.06.2025 को थाना रजबपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अतरासी में लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर 9 घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 4 मृत महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। कानून व्यवस्था सामान्य है।” एएनआई को एसपी अमित कुमार आनंद ने जानकारी दी। इसका वीडियो एएनआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
#WATCH | Uttar Pradesh | Amroha SP, Amit Kumar Anand says, “In Atrasi village of Rajatpur Police Station area, we received information of an explosion in a licensed fireworks factory. Immediately, police and ambulance rushed to the spot. This is registered in the name of… pic.twitter.com/A18Eb0sOTW
— ANI (@ANI) June 16, 2025
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री हापुड़ में रहने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’