‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ और रणवीर इलाहाबादिया की चर्चा दिनों मीडिया और सोशल मीडिया सभी पर छायी हुई है। जहां देखों वहां बस इस शो से जुड़ी रोजना कोई न कोई खबर सामने आ रही है लेकिन कहीं इस खबर के पीछे जो जरुरी खबरें हैं वो तो नहीं दब गई है। इन दिनों इस खबर के अलावा भी कुछ जरुरी खबरें रही हैं। हम पांच महत्वपूर्ण ख़बरों के बारे में आपको बताएँगे।
लेखन – सुचित्रा
हम पहले ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ और रणवीर इलाहाबादिया क्यों विवाद में आई और ये इतना बड़ा बवाल क्यों बन गया इसके बारे में जान लेते हैं। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का एक कॉमेडी शो हैं। इस शो में कॉन्टेस्ट को रोस्ट किया जाता है। हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया को एक एपिसोड में माता-पिता और सेक्स पर टिप्पणी करते हुए देखा गया जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो गए। रणवीर इलाहाबादिया और शो के संचालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई। समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा। समय रैना ने तंग आकर कल बुधवार 12 फरवरी 2025 को अपने यूट्यूब चैनल से “इंडियाज गॉट लैटेंट” के सभी एपिसोड हटा दिए हैं। ये सब अब उनके बस के बाहर है।
इस खबर के अलावा भी दूसरी खबरें हैं जिन्हें शायद मीडिया ने जरुरी नहीं समझा इस खबर के मुकाबले। हम आपको बता दें इन दिनों ऐसी 5 घटनाएँ हुई जिन पर मीडिया ने कोई रिपोर्टिंग नहीं की और न ही उन्हें लोगों तक पहुँचाया। मीडिया को बस एक यही जरुरी खबर लगी जो थी ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ और रणवीर इलाहाबादिया से जुड़ी खबर।
खबर लहरिया ने इस मुद्दे से हटकर पांच जरुरी खबरें की जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
पांच जरुरी खबरें
महिला का आरोप: दो बार गैंगरेप, मौत की धमकी, 6 महीने से इंसाफ नहीं
खबर लहरिया की रिपोर्ट के अनुसार,अयोध्या में महिला का कथित तौर पर दो बार गैंगरेप किया गया और मौत की धमकी दी गई। महिला को 6 महीने से इंसाफ नहीं मिला। महिला ने बताया कि शनिवार 17 अगस्त 2025 रात के 2 बजे 4 लोगों ने घर में घुसकर बलात्कार किया। दूसरी बार 19 अगस्त को चारा काटने गई थी तब बलात्कार किया गया। महिला ने एफआईआर कराने की कोशिश की पर नहीं की गई। मुख्यमंत्री और हाई कोर्ट से आदेश आया तब जाकर नवंबर में एफआईआर की गई। इसके बाद मेडिकल कराया गया। महिलाओं को इंसाफ मिलने में इतना समय क्यों लग जाता है। पुलिस का इस तरह से बलात्कार के मामले में लापरवाही बरतना ही आरोपियों को इस तरह का अपराध करने में किसी तरह का डर नहीं होता।
वाराणसी: प्रमुख अस्पताल में 10 दिनों से पानी नहीं, मरीज परेशान
वाराणसी के पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल में पिछले लगभग 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इसकी वजह से मरीज को भी अपनी दवाई लेने में दिक्कत हो रही है। मरीजों और उनके परिवारजनों ने पानी की समस्या का समाधान जल्दी ही करने की मांग की है।
महाकुम्भ के जाम ने एक परिवार से छीन लिया सहारा
महाकुम्भ की वजह से प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर जाम लगा हुआ था जिस कारण 11 फरवरी को चित्रकूट जिले के सेमरा मजरा धौनेहा के प्राभात पाठक की मौत हो गई। उनका किडनी का इलाज चल रहा था वही इलाज कराने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच 6 घंटे वह जाम में फंसे रहे जिसकी वजह से समय से इलाज न हो सका और उनकी मृत्यु हो गई।
शिवपुरी, मध्य प्रदेश: भतीजी को छेड़खानी से बचाया, चाचा को बेरहमी से पीटा
मध्य प्रदेश शिवपुरी में 4 आरोपियों ने कोचिंग के लिए जा रही भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने चाचा की पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना रविवार 9 फरवरी की बताई जा रही है। शिवपुरी पुलिस के अनुसार, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
Shivpuri, Madhya Pradesh: भतीजी को छेड़खानी से बचाया, चाचा को बेहरमी से पीटा
तमिलनाडु: समुद्री तट पर मिले 1,100 से अधिक मृत ओलिव रिडले कछुए, संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल
तमिलनाडु राज्य के समुद्री तटों पर जनवरी के महीने में 1,100 अधिक ओलिव रिडले कछुए मृत पाए गए। इनमें से अधिकतर कछुए राज्य की राजधानी चेन्नई के पास पाए गए। हर साल ओलिव रिडले कछुए (Lepidochelys olivacea) भारत के तटों पर प्रजनन के लिए आते हैं। मादा कछुए समुद्र के किनारे आकर अपने अंडे देती हैं, वहीं नर कछुए पानी में ही रहते हैं। आमतौर पर, चेन्नई के तटों पर हर साल 100 से 150 कछुए अंडे देते हैं, इसलिए 1,000 से ज़्यादा कछुओं का फंसे होना हैरान करने वाली बात है।
अन्य मीडिया इन जरुरी ख़बरों को छोड़कर सिर्फ ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ और रणवीर इलाहाबादिया से जुड़ी ही खबर दिखा रहे हैं और उन पर आर्टिकल लिख रहे हैं। आप ने ये भी महसूस किया होगा इस तरह की खबर कुछ दिन तक ऐसे ही ट्रेंड करती है जिसकी वजह से जरुरी खबरें हमेशा छूट जाती है।
‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’