अम्बेडकर नगर जिले के कटेहरी ब्लॉक के ग्राम सभा बीकावाजीत के भगौला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 27 वर्षीय युवक इंद्रजीत राजभर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि वह पिछले 2 साल से रिश्ते में था और एक महीने पहले मंदिर में शादी भी कर चुका है। परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा कथित रूप से परेशान किया जा रहा था और 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। डर और मानसिक तनाव के चलते युवक ने बड़ा कदम उठाने की कोशिश की। टावर पर चढ़ने से पहले उसने प्रशासन को सूचना भी दी और कहा कि अगर उसे कुछ हुआ तो जिम्मेदार प्रशासन होगा।
ये भी देखें –