अम्बेडकर नगर जिले के भीटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिलोलपुर, रतनपुर डिहवा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पिछले लगभग 1 साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 5 महीनों से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है, जिसके कारण आसपास के 5 गांवों के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। गांव की कुल आबादी करीब 2500 बताई जा रही है। महिलाओं और लड़कियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें सुरक्षा और सम्मान दोनों की चिंता रहती है। यह स्थान मंदिर क्षेत्र के पास होने के कारण पर्यटक भी यहां आते हैं, जिन्हें भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं।
ये भी देखें –
UP Chitrakoot: सरकारी शौचालय कभी खुला ही नहीं! गांव वाले बोलें– “मजबूरी है, कहां जाएं?
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke