अंबेडकर नगर के एकलव्य स्टेडियम में खेल सुविधाओं की भारी कमी खिलाड़ियों के भविष्य पर सवाल खड़ा कर रही है। लगभग 5 महीने से वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के कोच नहीं हैं, जिससे सैकड़ों बच्चे बिना मार्गदर्शन के अभ्यास करने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि यहां सुविधाओं का अभाव, पुराने उपकरण और ट्रेनिंग की कमी के कारण वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। करीब 300 रजिस्टर्ड खिलाड़ी सुविधा न होने के कारण स्टेडियम आना छोड़ चुके हैं। वहीं क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार नए सत्र में कोच की मांग दोबारा भेजी जाएगी।
ये भी देखें –
Chhattisgarh: दंतेवाड़ा की तीन लड़कियों ने थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’