खबर लहरिया जवानी दीवानी सुपर 30 की तरह लड़कियों को मुफ्त उच्च शिक्षा दिलाने का बीरा उठाया है रामश्री महाविद्यालय ने

सुपर 30 की तरह लड़कियों को मुफ्त उच्च शिक्षा दिलाने का बीरा उठाया है रामश्री महाविद्यालय ने

सरकार भले ही बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारा दे रही हो। पर इसको सफल बनाने में महोबा जिले का रामश्री महाविद्यालय पूरी जोर लगाए है। यह कॉलेज लड़का लड़कियों दोनों का है। पर लड़कियों को शिक्षा के लिए बीए प्रथम और बीएससी प्रथम में एडमिशन फ्री हो रहे है। जिससे लडकिया पढ़ सके और आगे बढ़ सके।

कॉलेज के प्रन्सिपल का कहना है कि 2010 में कॉलेज चालू किया गया था। तभी हमने एडमिशन के लिए गांव गांव भ्रमण किया। तभी   कई ऐसे परिवार मिले जिनकी स्थिति अच्छी नहीं थी। पर लडकिया पढ़ना चाहती थी। हमने कई ऐसी लड़कियों को पढ़ाया भी। पर फिर लगा कि क्यों न हम प्रथम वर्ष फ्री एडमिशन कर दे। जिससे लडकिया पढ़ सके। दूसरी और तीसरी साल वजीफा के रुपये में पढ़ सकती है।

छात्राओं का कहना है कि फ्री एडमिशन होने से काफी सुविधा है। पहले लगता था की हम पढ़ाई नही कर पाते।