खबर लहरिया चित्रकूट अक्करी: पेड़ के नीचे मनाए जाने वाले बुंदेलखंड के पारंपरिक त्योहार के बारे में जानें

अक्करी: पेड़ के नीचे मनाए जाने वाले बुंदेलखंड के पारंपरिक त्योहार के बारे में जानें

अक्करी: यहां के सभी गांव वासी हर साल जून के महीने में सोमवार के दिन सामुहिक खाना पकाकर खाते हैं। भोजन यानी अंक्करी किसी के नीचे बनाते हैं। इस दिन आम का पन्ना और रोटी बनती है। लोगों के अनुसार ये रिवाज पुराने समय से चला ला रहा है। इनके पुर्वज भी ऐसा करते थे। जिला चित्रकूट, ब्लॉक मऊ, के गांव मबई कला मजरा भिख्खी के डेरा में कुछ लोगों ने बताया कि आज किसी के भी घर के भीतर भोजन नहीं बनेगा। सब पेड़ के नीचे ही भोजन बनाएंगे।