खबर लहरिया Blog ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद नए किंग बनेंगे चार्ल्स, भारत मनाएगा 1 दिन का राजकीय शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद नए किंग बनेंगे चार्ल्स, भारत मनाएगा 1 दिन का राजकीय शोक

International News : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद, भारत सरकार ने यह फैसला लिया है कि 11 सितंबर को पूरे देश में राजकीय शोक के रूप में मनाया जायेगा।

                                   फोटो साभार – JUSTIN TALLIS/POOL/REUTERS

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का कल गुरुवार, 8 सितंबर को 96 साल की आयु में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ ने 70 सालों तक शासन किया है जो की सबसे ज़्यादा लंबा समय है। वीरवार को उनकी हालत खराब होने पर उनका पूरा परिवार स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में इकठ्ठा हो गया था व वहीं उसी महल में महारानी ने अपनी अंतिम सांसे ली। यह महल उनके बेहद करीब था और इस महल में उन्होंने अपना अधिकतर समय बिताया था। सन् 1952 में महारानी एलिजाबेथ को गद्दी मिली थी और इस दौरान उन्होंने कई सामजिक परिवर्तन भी देखें थे।

                                                                           साभार – सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें – सिंगापुर पुरुषों के बीच यौन संबंध को करेगा अपराध के दायरे से बाहर – सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग

10 दिनों बाद होगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार

                                                                                            बकिंघम महल के सामने इकठ्ठा हुए लोग ( फोटो साभार – The Times )

बता दें, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के 10 दिनों बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पहले उनके ताबूत को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से लेकर जाया जाएगा। यहां उन्हें तीन दिनों के लिए राज्य में रखा जाएगा। इस दौरान लोग उनके आखिरी दर्शन कर पाएंगे। यह स्थल हर दिन 23 घंटे तक लोगों के लिए खुला रहेगा।

ये भी देखें – Sleeping Record : वेस्ट बंगाल की त्रिपर्णा चक्रवर्ती ने बनाया सोने का रिकॉर्ड, जीते 6 लाख रूपये

चार्ल्स बनेंगे ब्रिटेन के अगले राजा

फोटो साभार : BEN STANSALL/ASSOCIATED PRESS

महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद उनके सबसे बड़े बेटे चार्ल्स जोकि वेल्स के पूर्व राजकुमार हैं, नए राजा के रूप में 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों का नेतृत्व करेंगे। अपनी माँ महारानी एलिजाबेथ के निधन के शोक के साथ वह राजा की गद्दी पर बैठेंगे।

महारानी एलिजाबेथ की मौत पर भारत मनाएगा शोक

लाइव मिनट की प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद, भारत सरकार ने यह फैसला लिया है कि 11 सितंबर को पूरे देश में राजकीय शोक के रूप में मनाया जायेगा। गृह मंत्रालय ने 9 सितंबर को इसकी घोषणा की।

ये भी देखें – Bengaluru Floods : लगातार बारिश से बेंगलुरु हुआ जलमग्न, मौसम विभाग ने 9 सितंबर तक किया येलो अलर्ट ज़ारी

पीएम मोदी ने जताया दुःख

                                             प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिलते हुए ( फोटो साभार – पीएम का आधिकारिक ट्विटर हैंडल) 

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था। मैं उस भाव को हमेशा संजो कर रखूंगा।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि महारानी का अंतिम संस्कार किस तारीख को किया जाएगा। महारानी की मौत का शोक विश्व के हर कोने में देखा जा रहा है। हर कोई महारानी के अंतिम दर्शन करना चाहता है।

ये भी देखें – यूपी : आश्वासन नहीं सड़क चाहिए, गांव में विकास का रास्ता चाहिए : सरकार के झूठे वादों की ग्रामीण रिपोर्ट

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारि  ता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journal   ism, subscribe to our  premium product KL Hatke