पन्ना जिले के मनकी गांव में करीब 150–200 आदिवासी परिवार रहते हैं। यहां की कई महिलाएं रोज जंगल से लकड़ी लाकर बेचती हैं। इसी कमाई से घर का राशन, सब्जी और बच्चों की जरूरतें पूरी होती हैं। महिलाओं का कहना है कि जंगल उनके लिए सिर्फ लकड़ी का नहीं, बल्कि रोज़गार और जीवन का सहारा है।