खबर लहरिया क्राइम चित्रकूट: दो नाबालिग बच्चों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट: दो नाबालिग बच्चों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट जिले के मानिकपुर ग्राम पंचायत में 21 जनवरी की शाम 5 बजे दो बच्चों के शव जंगल मे मिलने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 15 और बच्चे की उम्र 4 साल है। पुलिस द्वारा मामले की रिपोर्ट धारा 102 के तहत दर्ज़ कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए चित्रकूट भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले के अपराधी राकेश को भी जांच-पड़ताल के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-चित्रकूट: नाबालिग के साथ बलात्कार मामले के आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की से जंगल मे ज़बरदस्ती बात करने के कोशिश कर रहा था। जब लड़की ने उससे बात करने से मना कर दिया तो लड़के को ठेस पहुंची और उसने कुल्हाड़ी से लड़की के गले पर वार किया और वहीं लड़की की मौत हो गयी। बच्चा यह सब देखकर भागने लगा तो आरोपी ने बच्चे को भी मार डाला ताकि वह किसी को कुछ भी ना बता पाए।

परिवार वालों का कहना है कि लड़की दोपहर के तकरीबन 12 बजे अपने भाई के साथ अपने पिता को खेत मे खाना देने के लिए निकली थी। लेकिन बहुत समय तक वापस नहीं आई। शाम को जब वह वापस घर लौटने लगे तो उन्हें खून से सने बर्तन दिखाई दिए। कुछ दूरी पर खोज करने पर उन्हें उनकी बेटी जंगल में बिना कपड़ों की मिली। लड़की के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया है और फिर उसे मारा गया है। उन्होंने कहा कि लड़की के शरीर पर कुल्हाड़ी से वार करने के निशान थे। बच्चे का शव भी जंगल से बरामद हुआ। जब उसे अस्पताल लेकर जाया गया तब उसकी वहीं मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें-महोबा क्षेत्र में एक नाबालिग ने लगाया दरोगा पर जबरदस्ती करने का आरोप