खबर लहरिया क्राइम अयोध्या नगरी में नाबालिक लड़की के साथ बलत्कार, हिंसा पर नहीं लग रही रोक

अयोध्या नगरी में नाबालिक लड़की के साथ बलत्कार, हिंसा पर नहीं लग रही रोक

जिला आयोध्या के महराजगंज थाने के पास के एक गाँव में दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना 15 अक्टूबर 2020 की है। गांव के ही दो युवक विशाल सिंह और महेंद्र सिंह ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया। परिवार वालों का आरोप है कि आपसी दुश्मनी की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है।

इसे भी पढ़े :बांदा : 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया
परिवार वालों के अनुसार 15 अक्टूबर के दिन उनकी बेटी शौच के लिए बाहर गयी थी तभी दोनों आरोपियों ने मिलकर लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था और फिर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए थे। परिवार वाले लड़की को तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे और अयोध्या के अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहाँ होश आने के बाद लड़की ने अपने परिवार को सारी वारदात बताई।

इसे भी पढ़े :चित्रकूट- मातम में बदली होली की खुशी, नाबालिक लड़की का खेत में मिला शव

अगले दिन जब लड़की को महाराजगंज थाने में बयान देने के लिए बुलाया गया। लड़की का आरोप है कि थाने में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसे पीटा गया। बाद में कार्यवाही के दौरान एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को धारा 164 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दोनों महिला पुलिसकर्मियों को भी लड़की के आरोप के बाद निलंबित कर दिया गया है और उन पर कार्यवाही की जा रही है।