खबर लहरिया ताजा खबरें चित्रकूट : “27 फ़रवरी का दिन होगा, झाड़ू चुनाव चिन्ह विजयी होगा”| UP Elections 2022

चित्रकूट : “27 फ़रवरी का दिन होगा, झाड़ू चुनाव चिन्ह विजयी होगा”| UP Elections 2022

चित्रकूट जिले के कर्वी सदर 236 से आम आदमी पार्टी ने संतोषी लाल शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारा है। वह पिछले 10 सालों से पार्टी में सक्रीय नेता के तौर पर काम कर रहे हैं। हमने संतोषी लाल से उनके चुनावी मुद्दों को लेकर बात की। उन्होंने कहा,”हमारी सरकार अगर यूपी में आती है तो जिस तरह दिल्ली में विकास किया है उसी तरह हमारी सरकार यूपी में भी काम करेगी। हमारे मुद्दे सिर्फ विकास और जनता की सेवा है। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो दिल्ली से ज़्यादा यहां की जरूरतों के हिसाब से काम किये जाएंगे। जैसे बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के लिए पानी की सुविधा की जाएगी।”

ये भी देखें : 

गाज़ीपुर: आम आदमी पार्टी ने सैदपुर विधानसभा से राकेश कुमार को दिया टिकट | UP Elections 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)