खबर लहरिया मनोरंजन 54 साल से भारत में फँसा चीनी सैनिक अपने घर पहुंचा!

54 साल से भारत में फँसा चीनी सैनिक अपने घर पहुंचा!

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

1963 में सीमा पार कर भारत में घुस आया चीन का एक सैनिक वांग ची वापस लौटकर अपने देश नहीं जा पाया। वह 54 साल से भारत में ही रह रहा है। इतने सालों में पहली बार उसने चीन में अपने भाई से फोन पर बात की। इस बात की जानकारी मिलने के बाद चीन ने भारत से बात-चीत की और सैनिक अब अपने देश वापस पहुँच गया है।
वांग की उम्र अब 77 साल हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, चीन-भारत युद्ध के कुछ हफ्तों बाद ही जनवरी 1963 में उसे भारतीय सीमा के अंदर पकड़ा गया था। उसने कई साल भारतीय जेलों में गुजारे। फिर 1969 में अदालत के फैसले के बाद उसे रिहा कर दिया गया। पुलिस उसे मध्य प्रदेश के तिरोदी गांव लेकर चली गई। वांग तब से इसी गांव में रह रहा था।