खबर लहरिया जवानी दीवानी 21 जून को मनाया जाता है ‘विश्व संगीत दिवस’

21 जून को मनाया जाता है ‘विश्व संगीत दिवस’

साभार: विकिपीडिया

21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके से म्यूज़िक तैयार करने के अलावा एक्सपर्ट व नए कलाकारों को एक मंच पर लाना है।
विश्व संगीत दिवस को फेटे डी ला म्यूजिक के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ म्यूजिक फेस्टिवल है।
विश्व में शांति बरकरार रखने के लिए ही फ्रांस में पहली बार 21 जून 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया था। इससे पहले अमेरिका के एक संगीतकार योएल कोहेन ने साल 1976 में इस दिवस को मनाने की बात की थी।
विश्व संगीत दिवस कुल 110 देशों में ही मनाया जाता है,  विश्व संगीत दिवस के अलावा इसे संगीत समारोह के रूप में भी जाना जाता है।
विश्व संगीत दिवस का उद्देश्य लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना है ताकि लोगों का विश्वास संगीत से न उठे।
फ्रांस में इस दिन सारे कार्यक्रम मुफ्त में सभी के लिए खुले होते हैं। बड़े-से-बड़ा कलाकार भी इस दिन बिना पैसे लिए प्रदर्शन करता है। ये संगीत को सर्व-सुलभ बनाने का दिन होता है।