खबर लहरिया औरतें काम पर 2020 तक टाटा स्टील में 20% महिला कर्मचारी रखने का लक्ष्य

2020 तक टाटा स्टील में 20% महिला कर्मचारी रखने का लक्ष्य

देश की बड़ी स्टील कंपनी टाटा स्टील ने 2020 तक अपने कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 20% करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी की प्रमुख कार्यकर्त्ता अत्रायी एस सान्याल ने कहा कि लिंग भेद को मिटाना जरूरी है। इसके न होने से बिजनेस को नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील का टारगेट 2020 तक अपनी टीम में महिलाओं की संख्या 20% करना है। कंपनी के कुल कर्मचारीयों में अभी महिलाओं की संख्या 11% है।

फोटो साभार-विकिपीडिया