खबर लहरिया चुनाव विशेष 12 राज्यों में चुनाव

12 राज्यों में चुनाव

24 अप्रैल को ग्यारह और राज्यों में लोकसभा चुनाव में एक सौ सत्रह सीटों के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग के इस छटे चरण में भारी तादात में लोगों ने मतदान किया।
जम्मू कश्मीर। यहां के अनंतनाग जिले में मतदान के पहले दो पुलिस कर्मी और एक व्यक्ति उग्रवादियों द्वारा मारे गए। तनाव के चलते केवल 28 प्रतिशत वोट पड़े।
महाराष्ट्र और राजस्थन। महाराष्ट्र की उन्नीस सीटों और राजस्थान की पांच सीटों में मतदान 60 प्रतिशत से कम रहा।
बिहार। यहां के सात सीटों के लिए एक सौ आठ उम्मीदवार खड़े थे। लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ।
असम। असम राज्य में 6 सीटों के लिए 70 प्रतिशत मतदान हुआ।
तमिलनाडू की 39 सीटों और पश्चिम बंगाल की 6 सीटों में भारी मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश। 12 सीटों के लिए 60 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें मुलायम सिंह मैनपुरी से खड़े हुए थे।
मध्य प्रदेश की 10 और छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए 66 प्रतिशत मतदान हुआ।
झारखंड में 4 सीटों के लिए 63 प्रतिशत वोटिंग हुई। पुडुचैरी की 1 सीट के लिए 83 प्रतिशत वोटिंग हुई।