खबर लहरिया मनोरंजन होली का मस्ती भरा त्योहार

होली का मस्ती भरा त्योहार

बसंत ऋतु के रंगों को होली के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पर होली त्योहार से ज़्यादा एक जलसे के रूप में बहुत लोकप्रिय हो गया है। कई देशों में होली जैसे अलग त्योहार भी मनाए जाने लगे हैं। चाहे होली सुखी हो या पिचकारियों से होने वाले रंगीन बौछारों वाली, खुशियों के इस पर्व पर सभी को होली मुबारक।

स्पेन में टमाटरों की होली

tomato holi

ला टोमाटीना फेस्टिवल

स्पेन, यूरोप। यूरोप के स्पेन देश में अगस्त महीने में होली से मिलता जुलता जलसा है ‘ला टोमाटीना फेस्टिवल।’ यह जलसा स्पेन के बून्योल शहर में मनाया जाता है पर दुनिया भर से लोग इसमें हिस्सा लेने पहुंचते हैं। शामिल होने वाले लोग एक दूसरे पर टमाटरों की बरसात करते हैं। नियम के अनुसार टमाटरों को पहले अच्छे से दबाया जाता है जिससे दूसरों को चोट ना लगे।

उत्तराखंड की कुमांउनी होली

उत्तराखंड। उत्तराखंड राज्य के कुमाओं क्षेत्र में होली एक ऐतिहासिक त्योहार है। यहां लगभग दो महीनों तक होली मनाई जाती है क्योंकि शुरुआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है और अंत होली वाले दिन गुलाल खेलकर होता है। इसे सिर्फ अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में ही नहीं बल्कि बोआई के नए सीज़न की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। यहां के लोग होली को संगीत के साथ मनाते हैं।