खबर लहरिया ताजा खबरें हैंडपंप 2 साल से खराब करना पड़ रहा काफी समस्याओं का सामना

हैंडपंप 2 साल से खराब करना पड़ रहा काफी समस्याओं का सामना

जिला ललितपुर ,ब्लाक महरौनी गाँव छायन,मुहल्ला राजा स्टेन्ड| इस मोहल्ले का हैण्डपम्प 2 साल से खराब है,जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है|
लोगों का कहना है कि हमारे मोहल्ला में दो ही हैण्डपम्प है सरकारी एक चालू है पर उसमें फर्श नहीं है और एक खराब है| जिन लोगों के घरों में खुद के हैंडपंप लगे हैं उन्हें कोई दिक्कत नहीं है| पर उन लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि घर में खुद का हैंडपंप लगवा सकें, वह तो उन्ही सरकारी हैंडपंपो के सहारे रहते हैं| पानी भरने के लिए रोड पर पहले एक हैण्डपम्प सुधरा था और पास था तो पानी भरने में कोई दिक्कत नहीं थी अब वह खराब हो गया है तो उन लोगों को कम से कम 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है पानी भरने के लिए जिससे काफी नुकसान होता है और उसमें भी फर्श नहीं है| एक बार पानी भर के जाते हैं, तो एक घंटा का समय लगता है| इस कारण कभी-कभी तो टाइम पर मजदूरी के लिए भी नहीं जा पाते हैं| क्योंकि हमारा आधा दिन पानी भरने में ही चला जाता है कई बार हैंडपंप सुधराने के लिए ज्ञापन दे चुके हैं पर कोई नहीं सुनती जिससे तीन सौ परिवार पानी कि इस समस्या से जुझ रहे हैं, कारवाई के नाम पर सिर्फ भरोशा देते है|एस.डी.एम. तक शिकायत के बाद भी नहीं बना हैण्डपम्प, फैजाबाद के वनघुसरा गांव की हालत

अभी तो फिलहाल कम दिक्कत  है गर्मियों में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है क्योंकि जो भी लोग निकलते हैं यहां से वह पानी ढूंढते हैं और मेन हाईवे पर यही हैंडपंप है, जो खराब है| इस लिए चाहते हैं कि गर्मियों तक सुधर जाए अगर नहीं सुधर रहा तो यहां दूसरा हैंडपंप लगाया जाए| जिससे आने जाने वाले लोगों की समस्या दूर हो सकती है| लोगों ने कई बार ब्लॉक प्रमुख से भी कहा कि यह हैंडपंप चालू करवा दिया जाए क्योंकि ब्लाक प्रमुख रोज वहीं से निकलते हैं और गांव कि इस समस्या को देखते हैं पर उन्हें भी कोई सुनवाई नहीं है|

राकेश कुमार रावत प्रधान का कहना है कि  हैंडपंप 2 साल से नहीं है खराब अभी खराब हुआ है| कई बार वह उस हैंडपंप को सुधरा चुके हैं| पर सामान पुराना होने के कारण जल्दी जल्दी खराब हो जाता है| इस जगह के लिए दुसरे हैंडपंप कि मांग कि है|   कोशिश कर रहे हैं कि लोगों कि समस्याएं जल्दी निपट जाएं|

देवेंद्र  कुमार परमार ब्लाक प्रमुख महरौनी का कहना है कि अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया वह मामला न ही गांव के लोगों ने बताया अगर ऐसा है,तो इसकी जांच करवा कर हैंडपंप सुधराएं और अगर नहीं सुधरा तो नया लगवाएं गे|