खबर लहरिया खेल हिना सिद्धू ने 25 मीटर हवाई पिस्टल में जीता स्वर्ण पदक

हिना सिद्धू ने 25 मीटर हवाई पिस्टल में जीता स्वर्ण पदक

साभार: अमित शाह/ट्विटर

21वें कॉमनवेल्थ खेलों  में भारतीय निशानेबाजों ने अपना परचम लहराना शुरू कर दिया है। 10 अप्रैल को कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय महिला निशानेबाज़ हिना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
इससे पहले हिना ने 10 मीटर पिस्टल इवेंट में रजत पदक भी अपने नाम किया था। हिना के इस मेडल के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 20 हो गई है। इन 20 पदकों में भारत ने 11स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य मेडल जीत लिए हैं।
हिना की इस सफलता में पति रौनक पंडित का भी हाथ है, क्योंकि उन्होंने 2013 में अपने कोच रौनक पंडित से ही शादी कर ली थी। रौनक इंटरनेशनल शूटर हैं।
हिना के पिता रणबीर सिंह भी नेशनल शूटर रह चुके हैं। हीना के चाचा ही उनके गन स्मिथ (बंदूक ठीक करने वाले) हैं।
वहीं, खेलों में हिना से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने यह मुकाबला रोमांचक मैच के बीच 2-1 से जीता। भारत की नजर हॉकी में भी स्वर्ण पदक दिलाने पर है।