खबर लहरिया ताजा खबरें हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक

हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक

Uttar_Pradesh

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

देश में हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश ने सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में हत्या के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज हुए हैं।
इसके अलावा अपहरण, डकैती और दहेज हत्या के मामलों में भी उत्तर प्रदेश ही नंबर एक है। साल 2012 में पूरे देश में चौंतीस हज़ार हत्या के मामले दर्ज हुए। इसमें से लगभग पांच हज़ार मामले केवल उत्तर प्रदेश से थे। सभी तरह के अपराधों में हर उम्र के लोग शामिल थे।
इससे पहले भी 2011 में उत्तर प्रदेश में अपराध का स्तर सबसे ऊंचा था। लगभग पांच हज़ार हत्या के मामले और तीन हज़ार अपहरण के केस राज्य में दर्ज किए गए थे। ये स्थिति तब है जब उत्तर प्रदेश की पुलिस फोर्स देश में दूसरी सबसे बड़ी फोर्स है। राज्य में एक लाख से ज़्यादा पुलिस कर्मी हैं। आंकड़े देखें तो ये संख्या देश में तैनात पुलिस का दस प्रतिशत हिस्सा है।