खबर लहरिया मनोरंजन सोने की सनक

सोने की सनक

goldमुंबई। रिकार्ड बनाने के लिए लोग क्या क्या जतन नहीं करते हैं। अब इन्हीं साहब को देखिए, इन्होंने करीब चार किलो सोने की शर्ट अपने जन्मदिन पर पहनने के लिए बनवाई है।
महाराष्ट्र राज्य की येवला तहसील में रहने वाले पंकज पारख ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सोना बहुत पसंद है। उन्हें सोने से बने जेवर पहनने का बहुत शौक है। उन्होंने तय कर लिया था कि अपने पैंतालिसवें जन्मदिन में वह इसे पहनेंगे। उनका मानना है कि इस अनोखे काम को करने के बाद उनका नाम गिनीज बुक  आॅफ रिकाडर््स में जरूर दर्ज हो जाएगा।