खबर लहरिया जवानी दीवानी सुनिधि चौहान बनी माँ, नये साल पर हुआ बेटे का जन्म

सुनिधि चौहान बनी माँ, नये साल पर हुआ बेटे का जन्म

साभार: ट्विटर / सुनिधी चौहान

सुनिधि ने मुंबई के सूर्या अस्पताल में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। सुनिधि चौहान ने 2012 में संगीत निर्माता हीतेश सोनिक से शादी की थी। ये दोनों का पहला बच्चा है।
सुनिधि चौहान मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों के लिए अब तक लगभग 2000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।
सुनिधि चौहान ने गायन की शुरुआत लगभग चार वर्ष की आयु से की थी लेकिन सुनिधि चौहान को मेरी आवाज़ सुनो नाम के शो से प्रसिद्धि मिली। वो इस शो की विजेता बनी और बाद में चलकर बॉलीवुड की सबसे चर्चित गायिका बन गई।
लोगों ने उन्हें राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म मस्त के गाने से पहचान मिली। अब तक उन्हें कुल चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों का नामांकन और दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आइफा पुरस्कार और एक ज़ी सिने पुरस्कार मिले हैं।
आपको बता दें ये सुनिधि चौहान की पहली शादी नहीं हैं। उनकी शादी सिर्फ 18 साल की उम्र में कोरिओग्राफर और निर्देशक बॉबी खान से हुई थी। हालंकि उनकी यह शादी सिर्फ एक साल तक ही टिकी। सुनिधि ने दूसरी शादी 24 अप्रैल 2012 को अपने बचपन के दोस्त हितेश सोनिक से की