खबर लहरिया मनोरंजन सावधान! यहां पेशाब करो और पछताओ

सावधान! यहां पेशाब करो और पछताओ

11-03-15 Mano Germany - The Wall that Pees webहैम्बर्ग, जर्मनी। जर्मनी देश के हैम्बर्ग शहर के एक मोहल्ले के लोगों ने खुले में पेशाब करने वालों को सबक सिखाने की ठानी है। अकसर शहरों में कई बार पुरुष सार्वजनिक शौचालय ढूंढने में आलस करते हैं। कहीं भी दीवार की ओर मुंह करके शुरू हो जाते हैं। पर हैम्बर्ग के इस मोहल्ले में अब ये सम्भव नहीं होगा।
यहां रहने वाले लोगों ने ऐसी दीवारें और कोने ढूंढे जहां लोग ज़्यादातर पेशाब करते हैं। इन दीवारों पर उन्होंने एक खास पेन्ट लगाया है। इस पेन्ट पर जैसे ही कोई पेशाब करेगा वो पलटकर उसी के पैरों और जूतों पर आ गिरेगी।
ये पेन्ट पानी के जहाज़्ाों पर इस्तेमाल किया जाता है और महंगा भी है पर यहां के लोग सफाई पर होने वाले खर्च को बचाकर अब इसके लिए पैसे बचा पा रहे हैं।