खबर लहरिया मनोरंजन सांता क्लाॅज़ का बाज़ार

सांता क्लाॅज़ का बाज़ार

(फोटो साभार: डैन विलियम्ज़)

(फोटो साभार: डैन विलियम्ज़)

सांता क्लाॅज़ का असली बाज़ार चीन के यीयू नाम के शहर में है। यहां पर बनी बाज़ार में साठ हज़ार से ज़्यादा थोक दुकानें हैं। यहां क्रिसमस की सजावट का हर सामान बिकता है – सांता क्लाज के कपड़े, नकली बर्फ, रंग बिरंगे बल्ब और क्रिसमस के खास पेड़। नवंबर के आखिरी हफ्ते से ही रोज़ चालीस हज़ार से ज़्यादा व्यापारी आते हैं। क्रिसमस आने से पहले ही बाज़ार गुलज़ार हो जाता है।