खबर लहरिया ताजा खबरें सहारनपुर में भीम आर्मी कार्यकर्ता पर चलाई गई गोली

सहारनपुर में भीम आर्मी कार्यकर्ता पर चलाई गई गोली

साभार: पिक्साबे

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के छोटे भाई की गोली मर कर हत्या कर दी गयी है।
हालांकि, आरोप है कि गांव में महाराणा प्रताप भवन में जयंती कार्यक्रम में आए युवकों ने सचिन पर गोली चलाई है। लेकिन, पुलिस अधिकारी छानबीन के बाद ही कोई मुकम्मल जवाब देने की हालत में होंगे।
पुलिस के अनुसार,  सचिन वालिया को छत से गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने गोली लगने से मौत की पुष्टि जरूर की है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।
वहीं, मृतक सचिन की डेड बॉडी अस्पताल के मोर्चरी में रखी गई है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं करने की जिद पर अड़े हैं, जबकि पुलिसकर्मी हर हाल में पोस्टमार्टम करना चाहता है ताकि मौत की असली वजहों को बेहतर तरीके से समझा जा सके।
फिलहाल, हालात तनावपूर्ण हैं। हालात पर नियंत्रण रखना पुलिसप्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती है। हालात काबू में रहे इसलिए इंटरनेट सर्विस रोक दी गई है