खबर लहरिया ताजा खबरें सरकार की तैयारी क्या रहती है?

सरकार की तैयारी क्या रहती है?

शशीधर रेड्डी

शशीधर रेड्डी

बाढ़, सूखा, भूकंप – इन सब की गिनती आपदाओं में होती है। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग की खास राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया फोर्स को आपदाओं की स्थिति में लोगों की मदद के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। खबर लहरिया ने आयोग के उपाध्यक्ष श्री शशीधर रेड्डी से चर्चा की।
सवाल – राज्य स्तर पर आयोग की क्या भूमिका है?
जवाब – ये आयोग राष्ट्रीय स्तर पर काम करता है। हम दिशा निर्देश बनाते हैं और राज्य सरकार जब भी मदद मांगते हैं, हम उनकी मदद करते हैं। राहत कार्य को लागू करने की जि़म्मेदारी राज्य स्तर के आयोग को निभानी होती है।
सवाल – देश में इस समय कहां पर बाढ़ की स्थिति बनी है?
जवाब – आंध्र प्रदेश और असम में इस समय स्थिति काबू में आ गई, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। दोनों राज्यों के आपदा आयोग और सरकार ने भी पहल की। मध्य प्रदेश में भारी बरसात और अचानक बाढ़ की स्थिति से लोग मरे हैं। यहां राज्य स्तर पर समय से कदम नहीं उठाया गया था।
सवाल – उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ के समय क्या स्थिति रहती है?
जवाब – बिहार की कोसी नदी में हर साल बाढ़ आती है और राज्य आपदा आयोग की तैयारी रहती है। उत्तर प्रदेश में राज्य स्तर पर बहुत कम काम हो रहा है।