खबर लहरिया ताजा खबरें सतना के एक स्कूल में अब हाजिरी में बच्चे कहेंगे ‘जय हिन्द’

सतना के एक स्कूल में अब हाजिरी में बच्चे कहेंगे ‘जय हिन्द’

फोटो साभार: मध्य प्रदेश सरकार ऑफिसियल

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने विवादित फरमान जरी करते हुए कहा है की भोपाल शहर के सतना जिले के स्कूलों में अब बच्चों को हाजिरी के वक्तयस सर/मैडम’ के बदलेजय हिंदबोलना होगा। यह फरमान जिले के सभी स्कूलों में एक अक्टूबर ले लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
विजय शाह ने कहा कि यदि यह प्रयोग सतना में सफल रहा तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुमति से इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सतना में प्राइवेट स्कूलों पर यह जबरन लागू नहीं किया जाएगा। वैसे उम्मीद है कि ये स्कूल भी इसे जरूर लागू करेंगे, क्योंकि यह देशभक्ति से जुड़ा है।
इससे पहलेवंदे मातरमगायन को लेकर भी विवाद हो चुका है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को कहना पड़ा था किवंदे मातरमगानाअपनी पसंद की बातहै और जो लोग इसे गाने से इंकार कर रहे हैं उन्हें देशद्रोही नहीं करार दिया जा सकता।