खबर लहरिया मनोरंजन श्री लंका में गांव वालों पर बरसी मछलियां

श्री लंका में गांव वालों पर बरसी मछलियां

08-05-14 Mano - Fish Rain for webश्री लंका। पश्चिमी श्री लंका देश में 6 मई को एक गांव के लोग कुछ खुश, तो कुछ हक्का बक्का रह गए जब उन पर छोटी-छोटी मछलियों की बरसात हुई। इन मछलियों को खाया भी जा सकता है।
यह अनोखी बारिश एक तेज़ आंधी तूफान के बाद हुई। गांव वालों ने बताया कि उन्हें अचानक एहसास हुआ कि कुछ वज़नदार आसमान से गिर रहा था। बाहर जाकर देखा तो मछलियां बरस रही थीं। इनमें से कुछ मछलियां जि़ंदा भी थीं जिन्हें लोगों ने बरतनों में बटोर कर उन्हें पानी दिया।
वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा अकसर तब होता है जब बहुत तेज़ हवा कम गहरे पानी में से मछलियों को अपने साथ उड़ा ले जाती है। श्री लंका में ही यह तीसरी बार ऐसी बारिश हुई है।